A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में शिक्षामित्र ने मांगों और समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज

बीईओ को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की उठाई मांग

IMG 20240722 213149
कांठ में मांगों को लेकर ज्ञापन देते शिक्षामित्र।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले विकास खंड छजलैट के सभी शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) छजलैट को एक ज्ञापन सौंपा है। साथ की शिक्षामित्र ने जल्द से जल्द मांगों को पूरा कराई जाने के लिए कहा है।

  • IMG 20240722 213634

यह है शिक्षामित्र का मांग पत्र ज्ञापन।

सोमवार को छजलैट के बीआरसी कार्यालय कांठ पहुंचे शिक्षामित्र ने यहां एक बैठक कर अपनी आवाज को बुलंद किया। इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री सुभाष सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षामित्र की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन समय-समय पर शिक्षामित्र की समस्याओं को उठना रहता है, जब तक समस्याओं का समाधान कर मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक शिक्षामित्र ऐसे ही संघर्षरत रहेंगे।

बैठक के बाद शिक्षामित्र ने अपनी मांगों में समस्याओं के संबंध में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को एक सात सूत्रीय ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रवीर सिंह, उपाध्यक्ष सतवीर सिंह महामंत्री नीरा, बृजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, अमित कुमार, रोहताश सिंह, पवन नागर, नरेंद्र प्रताप सिंह, अकरम अली, प्रवीण कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, रश्मि, संगीता, किरन कुमारी, सुखबीर सिंह, प्रमोद कुमार, मिथलेश देवी आदि भारी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!