A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

1285 लाभार्थियों को खाते में भेजे गए 77 लाख रुपये

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

1285 लाभार्थियों को खाते में भेजे गए 77 लाख रुपये

अंबेडकरनगर। चालू वित्त वर्ष में जनपद के नौ में से पांच ब्लाॅक के 1285 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा देने के लिए उनके बैंक खाते में पहली किस्त के 77 लाख 10 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। शेष अन्य आवेदकों की पात्रता की जांच की जा रही है। पात्र मिलने पर इन्हें भी यह राशि दी जाएगी।
अब तक 1285 लाभार्थियों के बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में 77 लाख 10 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। शेष अन्य आवेदकों की पात्रता की जांच हो रही है। पात्र मिलने पर संबंधित लाभार्थियों को पहली किस्त भेजी जाएगी। पिछले वित्त वर्ष 2023- 24 में 10321 पात्रों को व्यक्तिगत शौचालय से लाभान्वित किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के तहत चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 20,518 पात्रों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य मिला है। इस योजना के तहत व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त छह हजार रुपये व दूसरी किस्त भी छह हजार रुपये दिए जाते हैं। चालू वित्त वर्ष में अब तक 1285 लाभार्थियों के बैंक खाते में पहली किस्त का 77 लाख 10 हजार रुपये भेज दिया गया है।

किस ब्लाॅक में कितने लाभार्थियोंं को मिली पहली किस्त
ब्लॉक-संख्या
अकबरपुर-194
बसखारी-170
भीटी-288
कटेहरी-451
टांडा-182
——
अन्य की चल रही पात्रता की जांच
इस वित्तीय वर्ष 20,518 लोगोंं को व्यक्तिगत शौचालय देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सत्यापन के उपरांत 1285 पात्रोंं के खाते में छह हजार रुपये की पहली किस्त भेज दी गई है। अन्य लोगोंं की पात्रता की जांच की जा रही है। अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ ।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!