
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट
कुशीनगर /रामकोला ,क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोठही के टोला परसिया से हर्दी छपरा जाने वाले चक रोड के किनारे वृहस्पतिवार सुबह एक खेत में काफी मात्रा में खून मिला हैं। इसके पास कपडे चप्पल और लेंस वाला चश्मा भी पडा था।सामने चक रोड पर तीन जगह और खून के धब्बे मिले हैं।लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फिल्ड यूनिट को सर्च के दौरान कुछ नहीं मिला। इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की काफी भीड जमा हो गई थी।
घटना की सूचना पर रामकोला थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और फिल्ड यूनिट टीम और गॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। इसके बाद अगल बगल के गन्ने के खेत मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन के बाद डाग भी वापस लौट आया।टीम को निराशा हाथ लगी। फिल्ड यूनिट टीम मौके से खून के सैंपल, चप्पल, लेंस का चश्मा और कपड़ा जांच के लिए ले गई। चक रोड के एक तरफ गन्ना बोया गया है। गन्ने की फसल बडी हैं होने से फिल्ड यूनिट टीम को सर्च ऑपरेशन करने में दिक्कत भी हुई।घटना को लेकर पुलिस सुबह से शाम तक परेशान रही।





