
अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज
लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर पुलिस ने दुर्घटना में घायल होने को लेकर कोर्ट के आदेश पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रानीगंज थाना अन्तर्गत जामताली निवासी शैलेन्द्र मिश्र पुत्र रामसमुझ के अनुसार बीते चौबीस मार्च को दोपहर वह अपनी कार से परिवार के साथ लखनऊ जा रहा था। तिना चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले मे पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट की फटकार पर लीलापुर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।








