

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट
कुशीनगर, देश के बहादुर सैनिकों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की याद में शुक्रवार शाम रोटरी क्लब कुशीनगर एवं शुक्रवार कुशीनगर ब्लड बैंक द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। साथ ही कारगिल की जंग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने रोटरी द्वारा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि आज का दिन देशसेवा के लिए संकल्प लेने का दिन है। अशिक्षा, भेदभाव, पर्यावरण प्रदूषण, सामाजिक कुरीतियों से लड़ाई लड़ना भी देशसेवा है। सामाजिक सद्भाव के लिए हम सभी को आगे आना होगा।
क्लब सचिव अजय सिंह ने समाज के सभी वर्गों से इस तरह के अभियानों में भाग लेने और समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, राज सिंह, रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, रक्तदान शिविर संयोजक शम्भू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, राजीव तिवारी, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, सरवरे आलम (छोटे), गोविंद सिंह, आनन्द जायसवाल, गौरव मद्धेशिया, आयुष दुबे, वरुण यादव, कृष्णा सिंह, अभिमन्यु तिवारी एवं आदिल खान ने रक्तदान किया।





