?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
सिद्धार्थनगर 

जिलाधिकारी ने तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत पंजीकृत लेखपत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

मूल्यांकन में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जानी थी जो नही किया गया था। लेखपत्र में कमी स्टाम्प शुल्क रू0 155950 कमी निबन्धन शुल्क रू0 31190 कुल कमी स्टाम्प शुल्क एवं निबन्धन शुल्क रू0 187140 पाई गयी

IMG 20240727 WA0027 1

सिद्धार्थनगर. जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा ए.आई.जी स्टाम्प राजेश कुमार सिंह के साथ तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत पंजीकृत लेखपत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा सर्वप्रथम लेखपत्र संख्या 2534 वर्ष 2024, विक्रेता अनिल कुमार व अमरजीत व इन्द्रजीत व सुनील कुमार पुत्रगण काशीनाथ ग्राम भड़रिया तप्पा भानपुर तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर। केता- राम चरन पुत्र श्रीराम ग्राम मढवा बुजुर्ग तहसील मनकापुर जिला गोण्डा। आराजी ग्राम- ग्राम भड़रिया तप्पा भानपुर परगना रसूलपुर तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर गाटा सं० 1735 विकीत रकबा 0.1743 हे0 सम्पूर्ण। मालियत- 1,33,26,000, अदा स्टाम्प रू0 6,66,300, अदा निबन्धन शुल्क रू० 1,33,260, लेखपत्र में कोई कमी नही पाई गई। लेखपत्र प्रलेखानुसार सही पाया गया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा लेखपत्र संख्या 2896 वर्ष 2024 विक्रेता- मो० सलीम पुत्र मो० हनीफ व वामिक शरीफ पुत्र मो० शरीफ व श्रीमती कैशरजहाँ पत्नी मो० शरीफ व कशिश व बेबा पुत्रीगण मो० शरीफ ग्राम तिलगड़िया खुर्द तप्पा हल्लौर तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर। क्रेता- श्रीमती इन्द्रावती देवी पत्नी रामकृष्ण अग्रहरी साकिन तिलगड़िया बुजुर्ग तप्पा हल्लौर परगना रसूलपुर तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर। आराजी ग्राम- ग्राम तिलगड़िया बुजुर्ग तप्पा हल्लौर परगना रसूलपुर तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर गाटा सं0 1115 विकीत रकबा 0.1150 हे० में से विकीत रकबा 0.1150 हे0 मालियत – 1,12,67,000, अदा स्टाम्प रू0- 5,53,350, अदा निबन्धन शुल्क रू० 1,12,670, लेखपत्र में कोई कमी नहीं पाई गई। लेखपत्र प्रलेखानुसार सही पाया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा लेखपत्र संख्या 2845 वर्ष 2024 विक्रेता- ब्रिजिस कदर पुत्र किताबुल्लाह ग्राम औसानपुर तप्पा हल्लौर तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर। क्रेता- श्रीमती तकदीरून्निशा पत्नी वसीम अहमद ग्राम अकोल्हिा तप्पा करही परगना रसूलपुर तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर। आराजी ग्राम- ग्राम भड़रिया तप्पा भानपुर परगना रसूलपुर तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर गाटा सं० 1638 विकीत रकबा 0.1980 हे0 में से विकीत रकबा 0.0990
मालियत – 1,24,74,000, अदा स्टाम्प रू0- 6,13,700, अदा निबन्धन शुल्क रू० 1,24,740 पाया गया। विकीत सम्पत्ति के 50 मीटर की त्रिज्या में वाणिज्यिक गतिविधियाँ विघमान होने के कारण मूल्यांकन सूची के सामान्य निर्देश क्रमांक 20 के अनुसार मूल्यांकन में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जानी थी जो नही किया गया था। लेखपत्र में कमी स्टाम्प शुल्क रू0 155950 कमी निबन्धन शुल्क रू0 31190 कुल कमी स्टाम्प शुल्क एवं निबन्धन शुल्क रू0 187140 पाई गई। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त उप निबन्धक डुमरियागंज वशिष्ठ मुनि शुक्ल व संबंधित हल्का लेखपाल उपस्थित रहे‌।

Back to top button
error: Content is protected !!