A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

भगवान शिव की आराधना में निहित है विश्व का कल्याण-आचार्य मनीषकृष्ण

घुइसरनाथ में हो रही कथा में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने विकास की सुचिता पर दिया जोर

भगवान शिव की आराधना में निहित है विश्व का कल्याण-आचार्य मनीषकृष्ण


कथा में व्यासपीठ का पूजन करते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी

कथा में भगवान की महिमा का बखान करते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में हो रही नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा में रविवार को कांवड़िया श्रद्धालुओं समेत शिवभक्तों की भीड़ दिखी। कथा व्यास आचार्य मनीषकृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव की पूजा व आराधना से पूरे विश्व का कल्याण समृद्ध हुआ करता है। उन्होंने कहा कि शिव नाम के जप में मनुष्य जीवन के सभी कष्टों से स्वयं छुटकारा पा जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर ने संतों, महात्माओं और धर्मानुरागियों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए धरती पर गंगा अवतरण का महाप्रसाद अवतरित किया। उन्होंने कहा कि सच्चे मंन से महादेव का नाम पुकारने पर जीवन का समस्त अलौकिक सुख भी पुण्यदायी हुआ करता है। कथा सुनने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी भी बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाबा की नगरी में भगवान भोलेनाथ की कथा से विकास का वातावरण क्षेत्र में और सुचिता से मजबूत होगा। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन किया। वहीं व्यास पीठ से आचार्य मनीषकृष्ण ने सांसद प्रमोद तिवारी को सार्वजनिक सुमंगल के लिए श्रीफल भेंट किया। संचालन हृदयनारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद तिवारी, आशुतोष मिश्रा, आचार्य आशीष किंकर, पीयूष कृष्ण शास्त्री, केडी मिश्रा, राजू पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, फूलचन्द्र पाण्डेय आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!