

डीडवाना के केराप गांव में खेलने गए 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक साथ 4 बच्चों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नागौर से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम भी बुलाई गई, जिसने रात करीब एक बजे 2 बच्चों के शव ढूंढ़ लिया, इसके करीब 2 घंटे बाद 2 अन्य बच्चों के शव भी पानी से निकाल लिए गए.
तालाब में डूबने से विशाल, शिवराज और भूपेश की मौत हो गई.
केराप गांव में रविवार (28 जुलाई) की छुट्टी होने की वजह से 4 बच्चे गांव के तालाब किनारे खेलने गए थे. चारो बच्चे जब शाम तक घर नहीं लौटे तो चारों के परिजन की चिंता बढ़ गई. उन्होंने आसपास बच्चों की तलाश की. बाद में परिजन को जानकारी मिली की बच्चे तालाब किनारे खेलने गए थे,तब परिजन और ग्रामीण रात को तालाब किनारे पहुंचे तो वहां चारों बच्चों के चप्पल तालाब के किनारे पड़े मिले,लेकिन बच्चे नजर नहीं आए.




