ताज़ा खबर

जिलाधिकारी बदायूँ निधि श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।

जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ

IMG 20240731 WA0405

आज दिनांक 31-07-2024 को जिलाधिकारी महोदया बदायूं निधि श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार बदायूँ का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय देखा गया। बैरकों को चेक किया गया तथा बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली तथा जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । जेल अधीक्षक को आवश्यक सतर्कता के साथ शौचालय आदि में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया । जेलर से जेल में निरूद्ध बन्दियों तथा सीसीटीवी कैमरे के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!