

हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
भोपाल मध्य प्रदेश-: सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत अब ग्रामीण कस्बों से लेकर शहरी इलाकों तक की महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर बड़ा तोफा
सीएम मोहन यादव इस साल रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की बहनों को स्पेशल गिफ्ट देने जा रहे हैं. ये गिफ्ट बहनों के लिए बेहद खास है, जो सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खाते में जमा होगा. इससे बहनों की आर्थिक स्थिति में और भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे घर चलाने में उनकी बड़ी मदद होगी.
बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें अपने परिवार के पालन पोषण के लिए घर के अलावा बाहर भी काम करना पड़ता है. ऐसी बहनों को आर्थिक रूप से मदद करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की राशि में इजाफा कर जल्द से जल्द उनके खाते में पैसे डालने की घोषणा की है.
इस साल राखी बंधवाने से पहले सीएम मोहन यादव ने बहनों के लिए सरकारी खजाने से लाडली बहना योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली 1250 रुपये की राशि में 250 रुपये का इजाफा कर दिया है. अब से लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के खाते में सीधे 1500 रुपये की राशि डाली जाएगी





