A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

एनएसयूआई ने मृत कमार छात्रा के परिजनों से की मुलाकात

IMG 20240731 185543श्रवण साहू,धमतरी। जिले के नगरी नगर पंचायत के चुरियारा पारा में स्कूल की बाउंड्री वॉल ढहने से दुर्घटना में जान गंवाने वाली कमार छात्रा दुर्गा कमार के परिजनों से मुलाकात करने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और परिजनों का हाल जाना व गहरी संवेदना व्यक्त की।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि पिछले दिनों दुर्घटना की शिकार हुई मासूम छात्रा दुर्गा कमार के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इस दुःख की घड़ी में पूरी एनएसयूआई पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है और पीड़ित छात्रों के परिजनों को मुआवजा दिलवाने के लिए प्रयासरत हैं । जिला शिक्षा अधिकारी को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मुआवजा की राशि का जानकारी पूछने पर जानकारी लेकर बता रहा हूँ कह कर फोन रख दिया
एनएसयूआई ने छात्रा के परिजनो को मुआवजा व न्याय दिलाने की जिम्मेदारी ली है।

इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ राष्ट्रीय सहसंयोजक ओमप्रकाश मानिकपुरी,प्रदेश सचिव गीतेश साव, ब्लॉक अध्यक्ष फैजल खान, नोमेश सिन्हा, विधानसभा सचिव सुदीप सिन्हा, शहर अध्यक्ष राकेश नेताम, ब्लॉक सचिव जयप्रकाश, ब्लॉक महासचिव योगीत ध्रुव, मनोज साहू, प्रियल सोरी आदि मौजूद रहे।

IMG 20240717 WA0016 8

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!