
बाबा ताजुदीन के 102वें सालाना उर्स का शुक्रवार 02 अगस्त 2024बाबा ताजुदीन ट्रस्ट कार्यालय से शाही संदल निकला जायेगा। संदल की रवानगी से पूर्व ट्रस्ट कार्यालय मे परंपरागत तरीके से महफिल शमा का आयोजन होगा। ज्ञात हो कि नागपुर का ताजबाग का शाही संदल शहर के बड़े आयोजनों मे से एक है। शाही संदल ताजबाग उमरेड रोड से निकलकर शहर के विभिन्न रास्तो से होते हुए शाम को वापस ताजबाग पहुंचेगा। वापसी के बाद बाबा की मजार पर ट्रस्ट की ओर से संदल और चादर पेश की जायेगी। दुआ होगी। रात मे कव्वाली का आयोजन होगा। सालाना उर्स मेषरोजाना धार्मिक कार्यक्रम रहेगे। यहा उर्स के दौरान लंगर भी बांटी जा रही है।
[yop_poll id="10"]