ताज़ा खबर

शिक्षा स्तर जानने के लिए 37 हजार विद्यार्थियों का मूल्यांकन

झारसुगुड़ा जिले में प्राथमिक स्तर की पहली से आठवीं कक्षा में अध्ययनरत 37 हजार 647 विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर को जानने के लिए उदिया नामक स्वतंत्र अभियान शुरू किया गया है। वर्ष 2024/2025 के लिए प्राथमिक स्तर पर अध्यनरत विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के बाद उस दिशा में प्रयास शुरू कीए जाएंगे, ताकि सभी प्रभावित विद्यार्थी उपयोगों शिक्षा प्राप्त कर सके। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राधाकांत गड्डियां ने कहा कि नामांकित विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा(उड़िया), गणित आदि विषयों के लिए प्रतिदिन दो पीरियड में शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान होगा। उक्त प्राथमिक मूल्यांकन जिले प्रशासन द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत किया गया है। जिलाधीश अबोली सुनील नरवने के तत्वाधान में तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राधाकांत गड्डियां के नेतृत्व नेतृत्व में सभी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, गोष्टी व्यक्ति शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त गोष्टी शिक्षा अधिकारी क्षेत्रीय केंद्र संसाधन सामान्यवयक और जिला शिक्षा समन्वयक द्वारा विद्यालय स्थल पर उक्त मूल्यांकन कार्यक्रम की जांच की गई। ज्ञात हो कि प्राथमिक स्तर पर पहली से आठवीं कक्षा तक भाषा गणित अंग्रेजी विषयो में सिखाई गई मूल अवधारणा को सुनिश्चित करने के लिए उदीया तारा अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अगस्त 2024 से फरवरी 2025 तक भाषा गणित तथा अंग्रेजी विषयो में मूल अवधारणा तालिका प्रस्तुत कर प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन प्रथम दो पीरियड में प्रत्यक्ष शिक्षा का दान किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में तीनों विषयों में मूल ज्ञान तथा अवधारणा का विकास हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!