
- पति-पत्नी ने चार पंचों के बीच स्टाम्प पर लिखकर ली छोड़ छुट्टी
पति-पत्नी ने शादी के बंधन को तोड़ा, दोनों हुए एक दूसरे से स्वतंत्र
टोड़ी फतेहपुर (झांसी)-जनपद झांसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी आशिक कुमार पत्नी नीतू अहिरवार ने आपसी चार पंचों एंव वर बधु पक्ष के रिश्तेदारों व गांव के गणमान्य लोगों के बीच एक दूसरे से अपनी मर्जी अनुसार तलाकनामा लिखकर एक दूसरे से जीवन भर स्वतंत्र रहने का निर्णय लिया।पंचों के बीच लिखित स्टाम्प के अनुसार नीतू अहिरवार ने बताया कि मैं श्रीमती नीतू पत्नी आशिक कुमार पुत्र रनमत निवासी नागर तहसील गरौठा थाना गरौठा जिला झांसी की निवासी हूं।मेरी शादी आशिक कुमार के साथ 10 मई 2023 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी।जिसमें हम दोनों पति-पत्नी ने सात पांच वचन के साथ फेरे लगाकर एक दूसरे के जीवन साथी बने थे।और आपस में सुलह से रहे थे।परन्तु कुछ मतभेदो से अब हम दोनों में सहमति नहीं बन रही। शादी ग्राम रजवारा थाना टोड़ी फतेहपुर झांसी में हुई थी।किसी वजह से हम दोनों लोग पति पत्नी आपसी चार पंचो के समक्ष छोड़ छुट्टी (अर्थात शादी के बंधन से मुक्त) एक दूसरे को दे रहे हैं।जिसमें हम दोनों लोगों की सहमति है।छोड़ छुट्टी तलाक।बिना किसी दबाव के हम दोनों लोग पति-पत्नी ले रहे हैं।इसमें अब मैं,मेरे परिवार का या रिश्तेदार या दीगर कोई उजर या दावा दायर करे तो वह झूठ माना जायेगा।लड़की के पिता ने बताया की जो हम लोगो ने दहेज में समान दिया था वह सामान अब बापसी ले लिया गया है अब हमारा इन लोगों से कुछ लेना देना नही रहा।
झांसी से मुकेश कुशवाहा की



