?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजार

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने वाले अड्डे सबरिया डेरा एवं पथरीडेरा टुण्डरा में मारा गया छापा

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने वाले अड्डे सबरिया डेरा एवं पथरीडेरा टुण्डरा में मारा गया छापा

IMG 20240808 WA0115

रिपोर्ट प्रशान्त पटेल


पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित योजना बनाकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाने के दोनों अड्डे पर दिया गया दबिश इस दौरान अवैध महुआ शराब बनाते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

छापामार कार्यवाही में ₹6000 कीमत मूल्य का 30 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त
मौके से लगभग ₹30,000 कीमत मूल्य का 04 क्विंटल 40 किलोग्राम महुआ पास (लहान) किया गया बरामद, जिसे मौके पर ही किया गया नष्ट

मुखबिर से सूचना मिली कि टुण्डरा नगर सबरिया डेरा एवं पथरीडेरा में आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए कुछ लोगों द्वारा भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाकर डम्प किया गया है। इसके साथ ही अवैध महुआ शराब बनाने के लिए महुआ पास (लहान) भी भारी मात्रा में रखा गया है, जिसका उपयोग आगे चलकर महुआ शराब बनाने में किया जाएगा। कि सूचना पर आज दिनांक 08.08.2024 को सहायक उप निरीक्षक गोकुल पटेल, प्रधान आरक्षक पीलाराम, आरक्षक सुजीत तंबोली, रामलाल एवं महिला आरक्षक उर्मिला एक्का की पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित योजना बनाकर दोनों स्थानों में छापा मारा गया। इस दौरान मौके पर अपने घर बाडी में अवैध महुआ शराब का निर्माण करते हुए आरोपी गिरजा बाई उम्र 46 साल निवासी टुण्डरा थाना गिधौरी को पकडा गया है। आरोपी से ₹6000 कीमत मूल्य का 30 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब पकड़े जाने के डर से उसे छुपा कर कहीं रखे होने के अंदेशा पर दोनों स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया, *जिसमें मौके पर महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल लगभग ₹30,000 कीमत मूल्य का 04 क्विंटल 40 किलोग्राम महुआ पास (लहान) भी बरामद* किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया है। कि प्रकरण में पकडे गए आरोपी के विरुद्ध थाना गिधौरी में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए, जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!