
पेरिस ओलंपिक मे भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-1 से पराजित कर दिया। भारतीय हाॅकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक मैच मे कांस्य पदक जीता है। इस मैडल के साथ ही ओलंपिक मे भारत के कुल चार मैडल हो चुके है। इस जीत के साथ ही भारतीय हाॅकी टीम के इतिहास मे यह चौदहवां पदक है। भारत ने अबतक 08 स्वर्ण पदक एक रजत और चार कांस्य पदक जीते है। इस मैच मे कप्तान हमन प्रीत और श्रीजेश जीत के असली हीरो रहे है। टीम ने लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता है।इससे पूर्व उन्होंने टोक्यो ओलंपिक मे कांस्य पदक जीता था। भारतीय हाॅकी टीम के इतिहास मे दूसरी बार है जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक मे कांस्य पदक हासिल किया है।




