
कुशीनगर / सुकरौली बाज़ार , नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड न० 03 में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली 2 में काकोरी ट्रेन ऐक्शन महोत्सव का हुआ आयोजन
अगस्त माह भारत के इतिहास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।आज 9 अगस्त को शासन के निर्देश के क्रम में बेसिक विद्यालयों में “काकोरी ट्रेन एक्शन” महोत्सव की शताब्दी दिवस का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया। उसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकारौली 2(कम्पोजिट कक्षा 1-8),में “काकोरी ट्रेन एक्शन” शताब्दी वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एसआरजी कुशीनगर श्री रामप्रकाश पांडेय और ARP श्री मानवेन्द्र नाथ तिवारी रहे और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का श्री गणेश किये। इस महोत्सव में विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई । जैसे की बच्चो के द्वारा चित्रकला, वाद -विवाद प्रतियोगिता, कविता तथा नाट्य मंचन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, शिक्षिका शिल्पी मिश्रा ने काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक देश भक्तों पं राम प्रसाद बिस्मिल,शहीद रोशन सिंह,राजेंन्द्र लाहिड़ी,अशफाक उल्लाह खाॅ इत्यादि के जीवन के प्रेरणा दायी संस्मरणों को प्रस्तुत किया
राष्ट्र गान के साथ “काकोरी ट्रेन एक्शन ” महोत्सव का समापन किया।










