
शहर मे इन दिनो डेंगू एवं चिकनगुनिया का प्रकोप है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग बीमारी को फैलने से रोकने हेतु फॉगिंग एवं छिड़काव पर विशेष ध्यान दे रहा है। पूरे शहर मे फॉगिंग एवं छिड़काव करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग ने अपने कर्मचारियो को तैनात कर दिया है। फॉगिंग करने वाले वाहनों मे जीपीएस ट्रेकर जोड़े गये है। सुबह और शाम।दोनो समय पर फॉगिंग की जायेगी। जिस क्षेत्र मे डेंगू, चिकनगुनिया के मामले अधिक होंगे वहां पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। एनएमसी आयुक्त के अनुसार संदिग्ध एवं पुष्ट रोगियों के लिए निवारक उपाय करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर अलग से स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके आलावा आशा स्वयंसेवक, मच्छरो के लार्वा एवं रोगायों का पता लगाने के लिए अभियान चला रहे है।
[yop_poll id="10"]





