A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेशराजस्थानसिकर

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हर्षोल्लास से मनाया गया हर घर तिरंगा महोत्सव

सीकर. हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हर घर तिरंगा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ध्वजारोहण करने के साथ—साथ रंगोली बनाते हुए आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों, नन्हें बच्चों, स्कूली विद्यार्थियों, अभिवावकों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ हर घर तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन भी किया जा रहा था, जिसके लाभार्थी बच्चों एवं अभिवावकों के साथ भी तिरंगा उत्सव मनाया गया एवं समस्त अभिवावकों व बच्चों को अपने घरों पर भी तिरंगा लगाकर यह उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया की सीकर शहर में सैक्टर-4 की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा सामूहिक रूप से हर घर तिरंगा उत्सव मनाया गया जिसमे विभिन्न गतिविधियाँ यथा तिरंगा रंगोली, तिरंगा जागरूकता रैली, मेहंदी प्रतियोगिता, देश भक्ति गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

 

उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के सेक्टर 3 के वार्ड नंबर 31 के 3, 32 के 1, 3 केंद्र की कार्यकर्ताएं, सहायिकाओं ने समस्त वार्ड वासियों के साथ मिलकर तिरंगा रंगोली बनाकर राष्ट्र उत्सव का शुभारंभ किया जिसमे कार्यकर्ता मीरा, रुकमा, उषा ने शांति सौहार्द का संदेश दिया। इसके साथ ही उपखंड स्तर, पंचायत स्तर, ग्राम स्तर एवं विद्यालय स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षकों एवं कार्मिकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर हर घर तिरंगा महोत्सव को सफल बनाया।

Vande Bharat Live Tv News

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!