A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

डबवाली पुलिस के 4 सहायक उपनिरीक्षक बने एस पी ने सुशील कुमार को स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाए

डबवाली पुलिस के 4 सहायक उपनिरीक्षक बने एस पी ने सुशील कुमार को स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाए

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली, 11 अगस्त । सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक पर पदोन्नति होने पर डबवाली पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने सदर थाना डबवाली में तैनात सुशील कुमार के कंधों पर स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डबवाली के 4 पुरुषों की उपनिरीक्षक की पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक पर पदोन्नति होने पर उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर सुरक्षा प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, स्थापना लीपिक प्रगट सिंह,सेना लिपिक मुख्य सिपाही रमेश कुमार मौजूद रहे।

आपको बता दें कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार के आदेश के तहत 4 पुरुष सहायक उपनिरीक्षक के पद से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी हुए थे। सहायक उपनिरीक्षक प्रगट सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुमार, सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार, सहायक उपनिरीक्षक तेजपाल को पदोन्त कर उपनिरीक्षक बनाया गया है

Back to top button
error: Content is protected !!