A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पानी में डूबते तीन बच्चियों को बचाने वाले सौरभ हुए सम्मानित

* शेखपुरा सिटी खबरl
* बरबीघा l किशनपुर गांव,। साहसी बालक।
* फोटो:- स्टार न्यूज़ बिहार…
* खबर विस्तार से
बात करें शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना अंतर्गत किशनपुर गांव की। एक छोटे से बच्चे ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए तीन बच्चियों को बचाकर बहादुर का एक विशाल पेश किया है। सौरभ के इस करना में की कहानी आसपास के लोगों को सुनने को मिली तो सभी लोग बच्चों की तारीफ करने लगे। जानकारी के मुताबिक जिला बाल संरक्षण इकाई में सौरभ को बुलाया गया तथा उसे इस बहादुरी के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। सौरभ साहसपूर्ण और जोखिमपुर कार्यों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार योजना 2025 के लिए अनुशंसा की जा रही है। सौरभ 10 साल की उम्र का है वह पढ़ाई से बिल्कुल कटा हुआ है। लिहाजा उसके गांव विशनपुर के प्रधानाध्यापक को बालक को नियमित कक्षा में बुलाने के लिए कहा गया तथा बिहार शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे दक्ष योजना के तहत उसे प्रतिदिन 1 घंटे का एक्स्ट्रा ट्यूशन देने का भी अनुरोध किया गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास ने बालक के साहसपूर्ण कार्यों को देखते हुए उसके पठन-पाठन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्राचार् भी किया है। बालक के संरक्षण हेतु वीरता पुरस्कार दिलाने हेतु बालक के वीरता पूर्वक कार्यों की पूरी घटना को कहानी के रूप में तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करवा रहे हैं।
🖥️ यह भी पढ़ें : 20 सूत्री के सदस्य बनाए जाने पर भड़के लोजपा जिला अध्यक्ष।

Back to top button
error: Content is protected !!