A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कैमूर में चाक चौबंद व्यवस्था में सिपाही भर्ती की द्रितीय चरण की परिक्षा संपन्न हुई

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट FB IMG 1723378887197FB IMG 1723378868265

दिनांक: 11.08.2024

 

चाक चौबंद व्यवस्था के तहत सिपाही भर्ती द्वितीय चरण की परीक्षा संपन्न

 

4646 में से 3004 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा,

1642 रहे अनुपस्थित

 

केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का दुसरा चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों पर कुल 4646 परीक्षार्थियों में 3004 ने परीक्षा दिया,1642 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही काफी सतर्क रहा। पुलिस की नजर न केवल परीक्षा केंद्रों पर रही बल्कि स्थानीय लॉज,होटल, विवाह भवन सहित कोचिंग संस्थानों और फोटो स्टेट के दुकानों तक सतर्कता रही। जिला नियंत्रण कक्ष से हर एक परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष तथा केंद्र अधीक्षक कक्ष की सीसीटीवी द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही थी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता का यह आलम था कि परीक्षा केंद्र के दूर-दूर तक असामाजिक व्यक्ति नहीं दिखे। जिला पदाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक स्वयं भी कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

 

शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन काफी मुस्तैद था। अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 गज के परिधी में सुबह 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू रहा। उड़नदस्ता दल के दण्डाधिकारी/पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षार्थियों को पेयजल की व्यवस्था उनके आवंटित स्थान पर ही की गई थी तथा परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर भी परीक्षा के दौरान निर्बाध गति से चलता रहा।

 

पूर्वाह्न 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। 10:30 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया था। परीक्षा के दौरान कोई भी लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रुल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित था। विशेष बात यह रही कि इस बार के परीक्षा में अभ्यर्थियों को कोई भी लेखन सामग्री भी लेकर नहीं जाना था। लेखन सामग्री अभ्यर्थियों को परीक्षा के शुरू होने से पहले ही मुहैया कराया गया।

 

सिपाही भर्ती परीक्षा का अगला चरण 18 अगस्त को होगा। बिहार पुलिस संगठन में रिक्त पदों को भरने के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा 6 चरणों में आयोजित की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!