?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
ताज़ा खबर

कैंप ऑफिस ईस्ट सेंट्रल रेलवे गया में जिला पदाधिकारी गया और वरीय पुलिस अधीक्षक गया के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी पितृपक्ष मेला को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आज दिनांक 12.08.2024 को कैंप ऑफिस, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, गया में जिला पदाधिकारी, गया और वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी पितृपक्ष मेला को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संबंधित सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान, जिला पदाधिकारी, गया और वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने आगामी पितृपक्ष मेला को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, और आपातकालीन सेवाओं के प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।
तत्पश्चात, महोदय ने आस-पास के स्थलों का निरीक्षण भी किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मेला के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!