?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

परखंदा के युवाओं ने कांवरियों के लिए विशाल सेवा प्रसादी का किया आयोजन

IMG 20240812 205354श्रवण साहू,कुरूद। विगत वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी सावन के पवित्र महीने के चतुर्थ सोमवार बोल बम सेवा समिति ग्राम परखंदा के तत्वाधान में ग्राम कुसुमखुंटा (मगरलोड) में महानदी उदगम् स्थल श्रृंगि ऋषि सिहावा पर्वत से आने वाले कुरूद विकासखंड के समस्त बोल बम कांवरियों के लिए विशाल सेवा प्रसादी का आयोजन किया गया । समिति के अध्यक्ष मोहित साहू, ने बताया कि कुरूद व मगरलोड़ क्षेत्र के ग्राम मेघा, गाडाडीह, उमरदा, बानगर, बगौद, कन्हारपुरी, कुरूद, चर्रा, चरमुडिया, छिपली, लुगे, कमरौद, मंदरौद आदि से आने वाले बोल बम कांवरियों का भव्य स्वागत कर, खीर-पुड़ी, केला ,मिर्च भजिया, पकौडे, मिल्क सेक आदि प्रसादी वितरण कर सेवा किया गया।

IMG 20240811 WA0002 2साथ ही कांवरियों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था की गई थी जिसके भक्तिमय गानों व बोलबम के जयकारों के साथ कांवरिया झूम उठे, ज्ञात हो कि बोल बम परखंदा के सेवाकर्तागण विगत 05 वर्षो से यह सेवा कार्यक्रम आयोजित कर रहे है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा समिति के सदस्य सुरेन्द्र साहू, मोनू साहू, गीतेश्वर दास, बिरेन्द्र साहू, लक्ष्मी साहू, शशी निर्मलकर, दिनेश साहू, मनोज यादव, विक्रम साहू, अमित निषाद, दीपक रजक, हुग्गू निर्मल, दिनेश पटेल, शशी निर्मलकर, सुनील सिन्हा, तामेश साहू, टिक्कू साहू, नागेश निर्मल, चम्पेश्वर सोनकर, देवेन्द्र साहू, अजय साहू, विवके वैष्णव, दादू, सनत साहू, मोनू, छोटू, अक्षय, प्रकाश रजक, मनीष निषाद, मोनू पटेल, सीताराम, राजा रूपराम पांडे, आदि का सहयोग रहा।IMG 20240717 WA0016

Back to top button
error: Content is protected !!