
बिहार के प्रति पीएम की सारी घोषणाएं शुरू से ही हुई है जुमला साबित – अशोक राम
आरा। बिहार की बदहाल ब्यवस्था को दूर करने और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने स्थानीय कार्यालय शहीद भवन आरा में एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया। प्रेस को सम्बोधित करते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार को विशेष राज्य के दर्जे दिलाने की मांग को लेकर प्रतिबद्ध है। बिहार से झारखंड अलग होने के बाद हमारा प्रदेश खनिज संपदा से पूरी तरह बंचित हो गया है। रोजगार सृजन के साधन-संसाधन भी सीमित हो गए हैं। वैसे में प्रतिब्यक्ति आय भी इतनी कम हो चुकी है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के अलावा यहां की जनता के पास कोई विकल्प नही हैं। बिहार में प्रशासनिक, वितीय और शैक्षणिक ब्यवस्था पूरी तरह बे-पटरी हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार कुम्भकर्णी निंद्रा में हैं। जब से नीतीश भाजपा के साथ गए है विशेष राज्य के दर्जे की मांग भूल चुके है। बजट में आर्थिक पैकेज के नाम पर बिहार को बरगलाया गया है। प्रधानमंत्री बिहार के प्रति शुरू से सौतेला ब्यवहार बनाये हुए है। झूठ बोलने की उनकी पुरानी बेमारी है। बिहार के प्रति उनकी सारी घोषणाएं शुरू से जुमला साबित हुई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 13 और 14 अगस्त को बिहार के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों पर धरना आयोजित किया जाएगा।संवाददाता सम्मेलन में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, उपेंद्र सिंह मुखिया, घनश्याम उपाध्याय, अशोक यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय उर्फ झुना जी, सत्यप्रकाश राय, राकेश त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्रा, शिव शंकर चौबे, बिजली बाबा, हीरा दुबे, रविन्द्र कुमार रवि, मनोज कुमार अंजनी, राजेश कुमार, अंजनी कुमार पांडेय, सम्पत कुमार सिंह, आंजय राय, नंदजी राम, घनश्याम चौधरी, विजय शंकर चौबे, आदित्य सिंह सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।














