सालो से लंबित अपनी मांगो को लेकर सरपंच ग्राम सेवक कंप्यूटर ऑपरेटर तथा पंचायत कर्मचारी अब सड़क पर उतर आए है। 16 अगस्त से ये सभी मिलकर हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। अखिल भारतीय सरपंच परिषद के अध्यक्ष जयंत पाटिल के अनुसार सरपंच ग्राम सेवक कंप्यूटर ऑपरेटर तथा पंचायत कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। सरपंच को 15हजार उप सरपंच को 10 हजार एवं सदस्य को 3000 हजार रूपय वेतन की मांग कर रहे है। साथ ही अन्य मांगे भी है। इस सःबंध मे मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री को भी कई बार बताया गया। लेकिन मांगो को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिससे 16 अगस्त से सरपंच ग्राम सेवक कंप्यूटर ऑपरेटर एवं पंचायत कर्मचारी मिलकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है। इससे प्रदेश की सभी ग्राम पंचायते प्रभावित होगी। एक साथ कई ग्राम पंचायत बंद होने से नागरिको को भी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।
2,502 Less than a minute