
बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं अन्य स्टंट शो के माध्यम से दर्शको को किया आकर्षित

गडहनी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2024 के उपलक्ष्य में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहरी गड़हनी भोजपुर में झंडोतोलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवम पंचायत के पंच सुरेन्द्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मंच संचालन करते हुए शारीरिक शिक्षक शशि भूषण सिंह के द्वारा बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में हास्य, लघु नाटिका, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मास्टर जी, एकल गीत, युगल गीत, देशभक्ति गीत, स्टंट शो जैसे कार्यक्रमों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया।इस अवसर पर झंडातोलन कर झंडा को सलामी दी गई। मौके पर छात्र छात्राएं अभिभावक एवं विद्यालय परिवार उपस्थित थे।







