A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नालंदा में घर में मां बेटे बेटी का शव, पुलिस बोली महिला ने बच्चों का गला दबाया, फिर आत्महत्या की

नालंदा में घर में मां बेटे बेटी का शव, पुलिस बोली महिला ने बच्चों का गला दबाया, फिर आत्महत्या की

* नालंदा खबर। एक ही परिवार के तीन सदस्य की हत्या।
* नालंदा सिटी खबर..
* फोटो :- वंदे भारत लाइव न्यूज़..
* रिपोर्ट तरुण कुमार का..
*खबर विस्तार से…
नालंदा। नालंदा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव मिला है। बताते चले कि मरने वालों में मां बेटी और बेटा शामिल है। तीन का शव घर में ही पड़ा था। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला ने ही दोनों बच्चों को पहले गला दबाकर हत्या की और फिर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
* आपको बताते चले कि मृतकों की पहचानसरिता देवी,प्रिया कुमारी,प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. इस घटना में परिजनों का कहना है कि मृतका सरिता देवी के पति ने ही हत्या कर लटका दिया है। इस घटना के बाद पति फरार चल रहा है।
* आपको बताते चले की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। यह घटना अहिंसा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा गांव की बताई जा रही है।
* पति पत्नी का चल रहा था विवाद..
वही बताते चले कि हिल्स डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि आज सुबह 9:00 बजे सूचना मिली कि एक महिला और उसके दो बच्चों का शव घर पर पड़ा है। बेटी की उम्र 12 और बेटे की उम्र 10 साल बताई जा रही है। दोनों के गले पर निशान है। शक है कि तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है की जांच में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पति और पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सुबह में पति खेत में गया था। इसी दौरान महिला ने घटना को अंजाम दिया। मौके परfsl की टीम को बुलाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कारणका पता चलेगा.पति फरार है.उसकी खोजबीन की जा रही है। मृतका के परिजनों की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है
* आपको बताते चले कि सरिता देवी के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि बहन के ससुराल के गांव वालों ने जानकारी दी की सरिता और दोनों बच्चों की मौत हो गई है. जितेंद्र यादव अक्सर उनकी बहन को प्रताड़ित किया करता था. कभी खेत में फसल लगाने के नाम पर तो कभी मवेशी लेने के नाम पर मारपीट किया करता था. अक्सर मायके में पैसे लाने का दबाव बनाता रहता था.
* सरिता देवी की 15 साल पहले हुई थी शादी..
आपको बताते चले कि सरिता देवी कमाई का नालंदा जिला के पीर बीघा ओपी अंतर्गत पीर बीघा में है। 15 साल पहले उसकी शादी जितेंद्र यादव के साथ हुई थी। महिला अपने ससुराल में पति- दो बच्चे और जितेंद्र के बड़े भाई के साथ रहती थी। बड़े भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी घटना के बाद वह भी फरार चल रहा है। पति खेती बाड़ी का काम किया करता था।
* यह भी पढ़ें : सिपाही भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!