A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

रीठी के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. IMG 20240818 WA0018

तहसील मुख्यालय में सावन की अंतिम साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के लिए हजारों लोग उम्र पड़े। आलम यह था कि रेलमपेल में पुलिस को आकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। रविवार को रीठी तहसील मुख्यालय में साप्ताहिक बाजार भरता है। जिसमें सब्जी का बड़ा विक्रय होता है और दमोह-जबलपुर सहित आसपास के जिलों से सब्जी विक्रेता यहां आकर अपना व्यापार संचालित करते हैं। परंतु रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण और खासकर आज रविवार को क्षेत्रीय नागरिक राखी के साथ-साथ किराना और कपड़े की खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। देखा गया कि सड़क मार्ग पर भी पैर रखने के लिए जगह नहीं मिल रही थी।IMG 20240818 WA0021 1

जमकर हुई बिक्री

बताया जाता है कि केवल रविवार के दिन ही लगभग 40 से 50 लाख रुपए की बिक्री एक दिन में यहां के व्यापार में की गई। जिससे व्यापारी वर्ग काफी खुश देखे गए। मौसम भी साफ होने के कारण बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सर्वाधिक बिक्री राखी रुमाल और मिठाई के साथ-साथ कपड़ों की भी की गई। कपड़ा व्यापारी सतीश बिलैया का कहना था कि दीपावली के जैसे ही रक्षाबंधन पर कपड़े का व्यापार ठीक था और खास कर रविवार होने के कारण देर रात तक बिक्री जारी रही। वहीं मिठाई विक्रेता नितिन कंदेले का कहना था कि मिठाई का व्यापार भी बाकी दिनों की अपेक्षा बेहतर रहा। क्योंकि काफी मिठाई उनके द्वारा रविवार के दिन तैयार की गई थी जो लगभग शाम होते-होते तक सारी बिक हो गई।IMG 20240818 WA0019

दूर-दूर से आते हैं व्यापारी

रीठी में वैसे तो यह बाजार सब्जी की बिक्री के लिए काफी फेमस है‌। जिला मुख्यालय का सबसे बड़ा बाजार होने के कारण हर रविवार को यहां दमोह, पथरिया, सागर और आसपास के जिलों से सब्जी व्यापारी यहां आते हैं और लाखों रुपए की बिक्री एक दिन में करके वापस चले जाते हैं। पथरिया के सब्जी विक्रेता मुन्नालाल का कहना था कि पिछले महीनों और अन्य बाजारों की तरह बिक्री अधिक की गई। कजलिया और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बसों व अन्य वाहनों में भी भारी भीड़ देखी गई।

भारी भीड़ को संभालने टीआई ने संभाला मोर्चा

सावन के अंतिम रविवार को अधिक संख्या में भीड़ उमड़ने का अनुमान पुलिस ने पहले ही लगा लिया था और यही कारण था कि सुबह से ही रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा स्वयं अपने अमले के साथ बाजार समाप्ति तक मोर्चा संभालते रहे। हर प्वाइंट पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है इन बाजारों में चोरी और जेब कटने की शिकायतें बहुत आती रही है। जिसके मद्देनजर पुलिस ने भी पेनी नजर रखी और वाहनों की आवाजाही भी बाहर ही रोक दी गई। जिसका परिणाम यह हुआ कि जब हजारों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और भगदड़ नहीं मची। पूरा बाजार शांतिपूर्वक समाप्त हुआ जिसके लिए लोगों ने पुलिस की तारीफ भी की है।IMG 20240818 WA0020

Back to top button
error: Content is protected !!