
हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
मंडला। एसटी एससी आरक्षण पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त 2024 को संपूर्ण भारत की तैयारी हेतु आदिवासी धर्मशाला महाराजपुर मंडला में एससी, एसटी, ओबीसी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक कमलेश तेकाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष मण्डला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघर्ष समिति के द्वारा एससी एसटी आरक्षण पर माननीय सुप्रीम कोर्ट की फैसले के विरोध में 21 अगस्त 2024 को संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसमें मंडला जिले के अंदर संपूर्ण भारत बंद में जिले के समस्त व्यपारी बन्धुओं से सहयोग का आह्वान किया गया है।
बैठक में संयुक्त रूप से निम्नलिखित निर्माण लिया गया है 21 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात8 बजे तक मण्डला जिले के अंदर समस्त दुकानें, बस सेवा, रेल सेवा बंद रहेंगे। बंद में सिर्फ स्वास्थ सेवा, पुलिस, दवाई की दुकान, दूध की दुकान को छूट दी गई है। भारत बंद की सूचना कलेक्टर, एसपी, व्यपारी संघ, सामाजिक संघ, कर्मचारी संघ को देने का निर्णय लिया गया है। 21 अगस्त को सुबह से रात 8 बजे तक बंद के आह्वान में रैली घूमती रहेगी। 10 बजे से निषादराज भवन स्टेडियम ग्राउंड मण्डला के पास विशाल सभा होगी और रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेड में ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में अजाक्स जिलाध्यक्ष आर के भाण्डे, गोंड महासभा प्रदेश अध्यक्ष एस आर गोंड, झारिया समाज जिलाध्यक्ष हलधर प्रसाद झारिया, नरेश सैयाम, मदन झारिया सहित आधा सैकड़ा से अधिक साथी उपस्थित रहें



