
कोलकाता मे महिला प्रशिक्षु डाक्टर्स के साथ हुए अमानवीय घटना के बाद से देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर थे। इस हड़ताल मे नागपुर के डॉक्टर भी शामिल थे। हड़ताल के कारण अस्पतालो मे मरीजो एवं उनके परिजनो को काफी परेशानी होने लगी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के डॉक्टरो की बैठक हुई। जिसमे डॉक्टरो की मांग सहित अन्य विषयो पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी मांगो को स्वीकार करते हुए सभी डॉक्टरो को अपने काम पर लौटने का आग्रह किया। जिसपर मार्ड ने हड़ताल समाप्त करने की बात कही। मार्ड ने कहा कि अभी उनकी मूल मांग पूरी नही हुई है। हड़ताल समाप्त कर दिया गया परंतु आन्दोलन जारी रहेगा