A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरफर्रुखाबाद

छात्रा नें फांसी लगा ली

छात्रा नें फांसी लगा ली

छात्रा नें फांसी लगा ली| परिजनों नें तत्काल उसे नीचे उतार कर लोहिया अस्पताल पंहुचाया जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया | मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी विनोद गुप्ता की 18 वर्षीय पुत्री कशिश इंटर की छात्रा थी| जानकारी में मुताबिक कशिश की माँ सुधा किसी काम से बाहर गयीं थी| उसका भाई गोलू स्कूल गया था| बड़ा भाई पारस भी काम से गया था| घर में कशिश अकेली थी| उसी दौरान उसने कमरें के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली| परिजनों को जानकारी होनें पर कोहराम मच गया| तत्काल परिजनों नें उसे नीचे उतारा दोपहर 1:45 बजे लोहिया अस्पताल पंहुचाया | जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया |

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!