
ताज़ा खबर
वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशानुसार उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष साइबर थाना के नेतृत्व साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के द्वारा ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 29.08.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुशार पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना के नेतृत्व में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के द्वारा ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य सभी लोगों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। एवं साइबर धोखाधड़ी के शिकार होने के बाद, अपनायी जाने वाली तत्काल उचित कदमों की जानकारी साझा की गई।
किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार होने पर अविलंब 1930 पर कॉल कर या https://cybercrime.gov.in वेब पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
















