
* शेखपुरा। शाहपुर मुख्य मार्ग।
* रिपोर्ट :तरुण कुमार सिंह का शेखपुरा खबर से..
* फोटो:-वंदे भारत लाइव..
* खबर विस्तार पूर्वक….
* शेखपुरा। शेखपुरा शाहपुर मुख्य मार्ग।
शेखपुरा जिला अंतर्गत, दिन सोमवार को शेखपुरा शाहपुर मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब लखीसराय जिला निवासी शिवम कुमार और पिंटू कुमार अपनी बाइक से गया जिले के डोभी ब्लाक में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। कभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने अचानक से उन्हें चकमा दे दिया। जिसके कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे गिर पड़े। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सड़क से उठाकर और प्राथमिक उपचार के लिए शेखपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत..