A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

बाल कल्याण समिति ने बच्ची को सौंपा माता-पिता को

1725580204986सीकर. करीब डेढ़ माह पूर्व जिले के सरकारी जनाना अस्पताल के लेबर रूम में बच्चा बदलने के मामले की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद गुरूवार को बाल कल्याण समिति ने बच्ची को उसके माता-पिता गुंगारा निवासी सुभिता व राजेश धायल को सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड, सदस्य डॉ. पुष्पा सैनी व बिहारी लाल बालान ने संयुक्त रूप से बताया कि माता-पिता से बच्ची के देखभाल व संरक्षण का प्रार्थना पत्र व शपथ पत्र प्राप्त कर सुपुर्दगी के आदेश तैयार किए गए और बच्ची को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य व देखरेख संबंधी रिपोर्ट प्राप्त कर ली जाएगी। इस अवसर पर बाल संप्रेषण गृह अधीक्षक प्रमिला, शिशु गृह कोऑर्डिनेटर नरेश, देवीलाल, एएनएम कविता, संजू सहित स्टाफ सदस्य व बच्ची के परिजन मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!