आगामी त्यौहार को देखते हुए चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके मनाने का किया आहवान

अमित पाटीदार / सारंगी
स्थानीय चौकी परिसर में गणेश उत्सव, डोल ग्यारस ,अनंत चौदस को लेकर शांति समिति की बैठक हुई नायब तहसीलदार विजेंद्र कटारे ने उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे

नायब तहसीलदार चौकी प्रभारी व स्टाफ ने आगामी गणेश चतुर्थी अनंत ,चतुर्थी ,ईद आदि त्योहार मनाने के लिए सभी समुदाय के लोगों से सुझाव मांगे बैठक में त्योहारों को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए
नायब तहसील ने बैठक में उपस्थित लोगों को जानकारी दी की शासन प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन ग्राम पंचायत के द्वारा पोखर की जो व्यवस्था की गई है उसी में विसर्जन करें नगर एवं ग्राम में स्थापित गणेश प्रतिमा को समिती अपने कार्यकर्ताओं की सूची थाने में आवश्यक रूप से जमा करा दें और आयोजन स्थल पर समिति के सदस्य उपस्थित रहे त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी गणेश पंडाल में मूर्ति की सुरक्षा के लिए रात्रि में किसी के सोने की व्यवस्था की जाए यह दिशा निर्देश गुरुवार को चौकी परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में नायब तहसीलदार कटारे ने दिए अनंत चौदस की झांकियां में भी शासन एवं प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें
आयोजित बैठक में नायब तहसीलदार विजेंद्र कटारे, चौकी प्रभारी, पुलिस स्टाफ, उप सरपंच रणजीत सिंह राठौर, पंच प्रेम दास बैरागी ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया ,बाबूलाल पाटीदार, हल्का पटवारी यश रामावत ,पत्रकार संजय उपाध्याय, सुरेश परिहार, कोटवार व सारंगी क्षेत्र के आसपास गांव के नागरिक उपस्थित थे







