A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

पत्नी मायके से नहीं आई तो दहेज की बाइक बंबे में फेंकी

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पत्नी मायके से नहीं आई तो दहेज की बाइक बंबे में फेंकीScreenshot 2024 0418 160650 3

 

थाना क्षेत्र में मंगलवार को अनोखा मामले सामने । एक युवक को पत्नी के मायके से न आना इतना नागवार गुजरा कि उसने दहेज में मिली बाइक को बंबे में फेंक दिया । बाद में पुलिस ग्रामीणों ने सूचना दी तो बाइक बरामद की । अलीगढ़ के जमालपुर निवासी एक युवक की शादी पिछले साल अकराबाद के गांव जल्लूपुर सिहोर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री के साथ हुई थी । रक्षाबंधन पर पत्नी अपने मायके आई थी । सोमवार को युवक पत्नी को बुलाने ससुराल आया था । पत्नी को साथ ले जाने के लिए कहा तो लड़की के पिता ने इंकार कर दिया । जिस पर युवक गुस्सा होकर पैर पटकते हुए गांव से चला आया । गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सिहोर रजवाहे में बाइक को फेंककर अपने घर चला आया । मंगलवार को ग्रामीणों ने जब रजवाहे में बाइक पड़ी देखी तो किसी अनिष्ट की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी । जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई । तभी गांव जल्लूपुर सिहोर

एक व्यक्ति ने बाइक को पहचान लिया और पुलिस को बताया कि यह बाइक उसने अपनी बेटी की शादी में दी थी । बेटी न भेजने पर गुस्साया दामाद बाइक को रजवाहे में फेंककर चला गया है । फिलहाल पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी भेजा है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!