A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेश

सांचेत निवासी राहुल लोधी का चयन अद्वैत जागरण शिविर में हुआ

अभिषेक लोधी

अभिषेक लोधी सांचेत कस्बा सांचेत निवासी राहुल लोधी ने जो कर दिखाया जानते है राहुल लोधी से सांचेत के निवासी राजू पटेल जी के पुत्र राहुल लोधी का चयन अद्वैत वेदांत शिविर कोयंबटूर में हुआ है।आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश सरकार, अद्वैत अवेकनिंग यूथ रिट्रीट, आवासीय कार्यक्रमों आयोजित करता है, जिसमें आदि शंकराचार्य के प्राकरण ग्रंथों (प्रारंभिक ग्रंथों) के माध्यम से अद्वैत वेदांत के परिचय पर कक्षाएं शामिल हैं। राहुल ने बताया कि वह इस शिविर में कोयंबटूर तमिलनाडु जा रहे है जो की तमिलनाडु में 08 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगा । यह 10 दिवसीय शिविर देश के अलग अलग पवित्र स्थानों पर आयोजित होता है । प्रत्येक शिविर में 50 प्रतिभागियों का चयन एकता न्यास मधयप्रदेश शासन द्वारा किया जाता है। इस शिविर में हमे आचार्य शंकर के विषय में ज्ञान प्राप्त होता है साथ ही मंत्रों एवं भजनों के माध्यम ईश्वर की आराधना की जाती है। इस शिविर में हमे योग, जप, भजन, ज्ञान सत्र आदि अनेक माध्यमों से आदि जगत शुरू शंकर के विषय में

एवं हमारी ज्ञान परंपरा का ज्ञान प्राप्त होता है। राहुल ने बताया कि इस शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अपने स्वयं को पहचान कर मोक्ष की तरफ अग्रसर होना है आप आदि जगतगुरु शंकर के ज्ञान को प्राप्त कर मोह-माया के बंधन से मुक्त हो जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!