
श्रवण साहू,धमतरी। अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दीपक चेलक ग्राम कचना अपने काले रंग की मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहा था सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक चेलक पिता अजीत कुमार चेलक उम्र 19 वर्ष, ग्राम कचना, चौकी विरेझर के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मो.सा. के उपर 48 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 5280 रूपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकल क्र.CG 05 AN 5525 कीमती 25000 रूपये जुमला कीमती 30280 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप० क्र० 157/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा के सउनि० तेजू राम सिन्हा, आरक्षक हेमराज नेताम, खुमान लाल साहू, धनसाय भारद्वाज एवं गजेन्द्र टण्डन का विशेष योगदान रहा।







