
‘ फायरिंग में एएमयू छात्र घायल , कैम्पस में मची खलबली
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर कैनेडी हाल के सामने छात्रों के दो गुटों में मारपीट के साथ फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई । घटना में बीए थर्ड ईयर का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल छात्र उपचार लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । आरोपियों की पहचान पैरा इलेक्ट्रिक कोर्स के छात्रों के रूप में हुई है । पुलिस व एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुट गई है ।
[yop_poll id="10"]




