
श्रवण साहू,कुरूद। तेली दिवस के अवसर पर जिला साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ धमतरी द्वारा ग्राम तेलीनसत्ती के तेलीनसत्ती माता मंदिर परिसर में आयोजित समाज गौरव सम्मान का आयोजन किया गया जिसमें गोजी के सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रनारायण साहू को समाज के विकास एवं उत्थान की गतिविधि में विशेष योगदान देने के लिए समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर ग्राम गोजी के साहू समाज अध्यक्ष तुकाराम साहू, सचिव संतोष साहू, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जय मित्र साहू, ठाकुर राम साहू , विज्ञान साहू, गौकरण साहू, भूषण साहू, क्षत्रपाल साहू, यूवराज साहू, राजेंद्र साहू, रामकृष्ण साहू, कृष्ण कुमार साहू ने बधाई देते हुए कहा की निरंतर ऐसे ही सामाजिक सेवा करते रहे और ग्राम के अधिक से अधिक लोग सामाजिक कार्य में सामने आए ताकि सामाजिक उत्थान में सहयोग हो सके।कार्यक्रम में विशेष रूप से डीईओ टी आर जगदल्ले, जिला साहू समाज अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, उपाध्यक्ष तोरण लाला साहू, ललित चौधरी, रोहित साहू, पोषण साहू, कुलेश्वर साहू समेत सामाजिक पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।




