A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – उप मुख्यमंत्री आज करेंगे सुभाष तिराहा फ्लाईओवर का लोकार्पण ?

फ्लाईओवर के रूप में रीवा को मिली विकास की एक और सौगात |

रीवा – उप मुख्यमंत्री आज करेंगे सुभाष तिराहा फ्लाईओवर का लोकार्पण , फ्लाईओवर के रूप में रीवा को मिली विकास की एक और सौगात |

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 8 सितम्बर को दोपहर बाद 3 बजे से आयोजित समारोह में सुभाष तिराहा नवीन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में पार्षद अर्चना शिवदत्त पाण्डेय, पार्षद श्रीमती ज्योति प्रदीप सिंह तथा पार्षद श्रीमती विमला सतीश सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण द्वारा नवीन फ्लाई ओवर का 29 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया गया है। फ्लाईओवर से सिरमौर चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। सिरमौर तथा यूनिवर्सिटी मार्ग एवं बोदाबाग की ओर जाने वाले व्यक्ति सिरमौर चौराहे में प्रवेश किए बिना सीधे अपने गंतव्य की ओर निकल जाएंगे। सुभाष तिराहा फ्लाई ओवर के रूप में रीवा को विकास की एक और सौगात मिली है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!