
‘ बाइक के पहिये में फंसा बंदर , बंदर हुए इकट्ठा
गभाना कस्बे में बंदरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है । गली – मोहल्लों के अलावा मुख्य मार्गो पर बंदर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं । जिससे लोगों का निकलना भी दुर्भर हो गया है । आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं ।
सुबह कस्बे के मुख्य बाजार पर बाइक खड़ी हुई थी । इसी बीच बंदरों का झुंड लड़ते हुए बाइक के पास पहुंच गया , जिसमें से एक बंदर अगले पहिये में फंस गया । बंदर की चीख सुनकर और बंदर भी आ गए । दुकानदारों ने फंसे बंदर को बाहर निकालने का प्रयास किया तो बंदर घुड़की देने लगे । वहां पर दुकानदार , राहगीर एकत्रित हो गई । लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद बंदर बाहर निकाला । तब कहीं जाकर वहां से बंदर भागे और सभी ने राहत की सांस ली ।
[yop_poll id="10"]






