http://(मोहरसिंह) नोहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। पिछले दिनों शहर में परवान पर चल रहे नकली मिठाई के कारोबार व चौथ वसूली की जांच को लेकर शहर में चर्चा जोरों पर थी। बात सामने आई थी कि जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री को इस बात से अवगत करवाया गया था कि शहर में नकली मिठाई का कारोबार परवान पर है साथ ही बताया गया था कि चौथ वसूली के चलते यह सब कुछ हो रहा हैं। इसी दौरान शहर में चर्चा चली कि जांच के दौरान हलवाइयों ने इस बात का एतराज किया कि चौथ वसूली के मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने होटल वालों से कहा कि हम लोग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच करने आए है कोई आपसे चौथ वसूली करता है तो हमे बताएं।। इस बात और इस चर्चा से यह मामला प्रमाणित पाया गया था कि नकली मिठाई के कारोबार और चौथ वसूली की जांच किसी न किसी कदर करवाई गई थी। पत्र में लिखा गया है कि सच क्या है!!!! ऐसी नकली मिठाई व चौथ वसूली की शिकायत हुई थी या नहीं??? जांच हुई थी या अफवाह है?? होटलों में मिलावटी मिठाई , नकली मावा, दूषित मिठाई का कारोबार हो रहा है या नहीं?? चौथ वसूली हो रही है या नहीं?? जांच करें, जहां चौथ वसूली हुई उन होटलों के सैम्पल साल में कितनी बार लिए गये ???? यह तो सही है कि नोहर में जो होटल चौथ वसूली में शामिल नहीं' है, आए दिन उनकी मिठाई आदि के सैंपल लिए गये हैं व सैंपल भी जांच में शत प्रतिशत युद्ध प्रमाणित पाए गए हैं ??? पत्र में लिखा गया हैं कि कहां दफन हो गई जांच, कहां गये मन्त्री के आदेश,क्यों चुप्पी साध गया जिला प्रशासन ?? यदि बात झूठी है तो जिला प्रशासन गोगामेड़ी चला जाए, जांच करे कि खाध्य सुरक्षा अधिकारी वहां क्या जांच कर रहे हैं?? कहीं ऐसा तो नहीं कि गोगामेड़ी मेले में भी रेहड़ी वालो से व होटल वालो से भी चौथ वसूली की जा रही है? जिला प्रशासन और हम यदि इस कदर आंख मूंदकर बैठ गये तो चौथ वसूली का कारोबार बढ़ता जाएगा। मांग की गई है कि नोहर के होटलों से मिठाई के सैम्पल भरे जाए व चौथ वसूली में कौन कौन लोग शामिल है , गोपनीय जांच करवाई जाए। जिला कलक्टर हनुमानगढ़ एवम मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले में विशेष रूप से जिम्मेदार हैं।।