A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

ऑनलाइन दी जाएगी मदरसों को मान्यता

जिला संवाददाता

ऑनलाइन दी जाएगी मदरसों को मान्यताIMG 20240831 214959 1

मदरसा बोर्ड ने अपने कार्यकाल की अंतिम बैठक में एक बार फिर मदरसों को नई मान्यता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है । तय हुआ कि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा की तर्ज पर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की नई मान्यता के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे । बोर्ड के चेयरमैन डॉ . इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि मदरसा बोर्ड अपने तीन साल के कार्यकाल में होने वाली लगभग हर बैठक में नई मान्यता को लेकर चर्चा कर चुका है । कई बार शासन को प्रस्ताव भी भेजे , लेकिन शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया था । मदरसा बोर्ड से साल 2017 से प्रदेश के मदरसों को मान्यता नहीं दी गई है । इस बार प्रदेश गए सर्वे में सामने आए 8449 मदरसों को बोर्ड से मान्यता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा । मान्यता के बावजूद पोर्टल से छूटे 2500 मदरसों के साथ मानक पूरे करने वाले अस्थायी मदरसों को स्थायी मान्यता मिलना भी आसान हो जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!