A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थान

हैंडबॉल जिला स्तरीय टूर्नामेंट

मॉडल स्कूल परबतसर ने लहराया परचम

68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता डीडवाना कुचामन के अंतर्गत अंडर 14 बालिका वर्ग में हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की टीम ने पूजा इंटरनेशनल स्कूल डीडवाना के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में मंगलवार को टैगोर स्कूल शिंभुपुरा की टीम को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराया। टीम की गोलकीपर कविता सारण ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को कोई भी गोल करने का मौका नहीं दिया। टीम कप्तान ज्योति सारण के नेतृत्व में बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता छात्र वर्ग में भी मॉडल स्कूल परबतसर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री पन्नाराम गोदारा के अनुसार मॉडल स्कूल से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट, हॉकी, शतरंज, कबड्डी, हैंडबॉल आदि अन्य खेलों में जिला स्तरीय दल भेजे जा रहे हैं। विगत वर्ष भी विद्यालय के 44 विद्यार्थी राज्य स्तर के लिए चुने गए। संस्था प्रधान संजय गुप्ता ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को माला पहनकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। संस्था प्रधान ने बताया कि मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न सह शैक्षिक गतिविधियों व खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर संस्था स्टाफ में श्री प्रदीप शर्मा, श्री रामचंद्र, श्रवण चोयल, बल्लाराम प्रजापत, रमेश चंद्र, मनोज कुमार, चुनाराम जीनत, मूलाराम, भैरूराम कड़वा, भिंया राम सहित अनेक अभिभावक उपस्थित थे।IMG 20240912 WA0004

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!