
नौ थान जेवर एवं पांच बोरी गेहूं व पांच बोरी चावल ताला तोड़कर चोरी
घटना को पांच दिन बीतने के बाद भी अहिरौली पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने में कर रही आनाकानी
अम्बेडकर नगर। जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित रामनगर जमदरा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर से सोने चांदी के कुल नौ थान जेवर एवं पांच बोरी गेहूं व पांच बोरी चावल ताला तोड़कर चोरी होने के मामले में पुलिस जांच के नाम पर घटना को पांच दिन बीतने के बाद भी मुकदमा पंजीकृत करने में आनाकानी कर रही है। उक्त गांव निवासी अब्बू मोहम्मद पुत्र स्व. मोहम्मद मुनीर का आरोप है कि गत 10 सितंबर की रात उसके घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़ कर चोरी की घटना को अंज़ाम दिया गया है। पीड़ित के अनुसार वह परिवार वालो के साथ किराए के मकान में फैजाबाद रहता है। जब उसे फ़ोन से जानकारी मिली तो अपने घर आकर देखा कि घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। उसने मामले की जानकारी 11 सितंबर को थानाध्यक्ष अहिरौली को दी । पीड़ित का आरोप है कि उसके विपक्षी पट्टीदार सोना चांदी मिलाकर नौ थान जेवर एवं पांच बोरी गेहूं पांच बोरी चावल चोरी करके ले गए हैं। मामले में पीड़ित ने अहिरौली थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है ।थानाध्यक्ष द्वारा बताया जा रहा है कि जांच की जा रही है मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरी की घटनाओं का मुकदमा पंजीकृत करने में पुलिस की आनाकानी से ही इस प्रकार की घटनाएं आए दिन होती रहती है। और चोरी करने वाले चोर पुलिस पकड से दूर रहते हैं। और आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।













