
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऐतिहासिक घोषणा मे खुलासा किया कि किरण राव के निर्देशन मे बनी फिल्म “लापता लेडीज” को वर्ष 2025 मे 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप मे चुन लिया गया है। आस्कर के लिए देश के दावेदार को चुनने के लिए जिम्मेदार शीर्ष निकाय ने चैन्नई मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई है।आमिर खान प्रोडक्शन और किंडलिंग प्रोडक्शन द्वारा निर्मित “लापता लेडीज” मे प्रतिभा रांटा स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल जैसे प्रतिभासंपन्न कलाकार है। ग्रामीण भारत मे आधारित यह फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है। जो कि अपने ट्रेन यात्रा के दरमियान गलती से अपनी जगह बदल लेती है। जो सशक्तिकरण और लचीलेपन की एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। फिल्म के चयन पर किरन राव ने पीटीआई से बातचीत करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर कीऔर कहा कि अगर आस्कर मे यह फिल्म पहुंचथी है तो मेरा सपना पूरा हो जायेगा। किरन राव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सर्वश्रेष्ठ फिल्म को चुना जायेगा फिर चाहे वो किसी भी योजनानुसार चुने। राव ने सर्वोच्च न्यायिक निकाय से फिल्म को मिले अप्रत्याशित ध्यान के लिए भी आभार व्यक्त किया। मार्च मे रिलीज हुई “लापता लेडीज” को हास्यास्पद और सामाजिक टिप्पणी के अपने अनोखे अंदाज के लिए आलोचको की प्रशंसा मिली है। यह फिल्म लैंगिक समानता और सशक्तिकरण के गहरे विषयो पर आधारित हे। मार्मिक और सुलभ कथा भी है। आस्कर के लिए चुने जाने के साथ साथ यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना प्रभाव डालने के तैयार है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एक विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की, जिसे किरन राव ने एक अविस्मरणीय सम्मान बताया। राव ने कहा कि यह हमारे न्यायाधीश की दूरदर्शिता है कि इस तरह की फिल्म को दिखाया जाय जिससे लैंगिक समानता और महाला सशक्तिकरण पर बातचीत शूरू किया जा सके। यह फिल्म पहले ही विभिन्न प्रभावशाली क्षेत्रों मे धूम मचा चुकी है।







