
गजराजगंज ओपी में शांति समिति की बैठक, रहेगा मनचलों पर नजर

उदवंंतनगर। उदवंंतनगर थाना के गजराजगंज ओपी परिसर में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमें दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया था। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि बुधवार वार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमें दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखने की सभी पक्षों से अपील किया गया ।साथ ही असमाजिक तत्वों तथा मनचलों पर नजर रखने को कहा गया। किसी भी तरह के असमान्य गतिविधियों तथा उपद्रवियों पर नजर रखने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि आम जन ससमय पुलिस को सूचना दे जिससे किसी भी बड़ी घटना पर रोक लगाई जा सके। उपस्थित जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे तथा पुलिस को हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर कारीसाथ पंचायत मुखिया धर्मशीला देवी, सासाराम पंचायत मुखिया बीरेंद्र साह, नवादावेन पंचायत मुखिया उमेश कुमार, बामपाली पंचायत मुखिया उमेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य रामाशंकर राय,डा उमेश सिंह,अभय कुमार सिंह, श्याम बिहारी यादव, श्याम नारायण यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य मौजूद थे।








