A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

सेवाभाव से की गई कार्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती हैं, जिसे खरीदा नहीं जा सकता – इमरान

स्थानांतरित एसआई के सम्मान मे विदाई समारोह आयोजित

IMG 20240925 WA0001 1

गडहनी। स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता में स्थानांतरित सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार दिवाकर के सम्मान मे विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह को संचालित करते हुए जदयू जिला शोसल मीडिया समन्वयक मो.इमरान अहमद उर्फ सोनु ने कहा कि जब कोई पदाधिकारी अपने कार्यकाल में बेहतर प्रदर्शन करता है तो जनता उसका ना चाहते हुए भी सम्मान देने को मजबूर हो जाता है।अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत ही जनता के दिल में जगह बना लेता हैं।उनका स्थानांतरण किसी दूसरे जगह हो जाता हैं तब वहां की जनता को लगता हैं की उनका घर का सदस्य कहीं जा रहा हैं। उनका आंख नम और दिल भभक उठता हैं।सेवा भाव की यही सबसे बड़ी पूंजी होती हैं, जिसे खरीदा नहीं जा सकता हैं।वहीं थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि सेवाकाल मे स्थानांतरण एक प्रक्रिया है।इससे हमे नये जगह पर काम करने का अनुभव मिलता है।बहुत कुछ जानने समझने का एक मौका प्रदान होता है।एसआई दिनेश कुमार दिवाकर का स्थानांतरण भी इसी प्रक्रिया के अधीन है।उनके कार्यो की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।वे नेक दिल इंसान हैं।न्याय संगत होकर कार्य का संपादन करना ही इनकी नियति है।इस मौके पर राम विवेक सिंह, जिला सोशल मीडिया समन्वयक मो.इमरान अहमद उर्फ सोनू, जद ( यू.) प्रखंड अध्यक्ष अमरीश सिंह तोमर, रविकांत कुमार, राहुल कुमार, नरेंद्र कुमार, अक्षयवट ओझा, राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, थाना के कर्मचारीगण सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!